Shri Mahaveer Swami Ki Aarti – आरती श्री महावीर जी की

For all the readers of mytempletrips, please find below Shri Mahaveer Swami ki Aarti – ( जय महावीर प्रभो / Jay Mahaveer Prabho )

जय महावीर प्रभो। स्वामी जय महावीर प्रभो।
जगनायक सुखदायक, अति गम्भीर प्रभो।।ओउम।।

कुण्डलपुर में जन्में, त्रिशला के जाये।
पिता सिद्धार्थ राजा, सुर नर हर्षाए।।ओउम।।

दीनानाथ दयानिधि, हैं मंगलकारी।
जगहित संयम धारा, प्रभु परउपकारी।।ओउम।।

पापाचार मिटाया, सत्पथ दिखलाया।
दयाधर्म का झण्डा, जग में लहराया।।ओउम।।

अर्जुनमाली गौतम, श्री चन्दनबाला।
पार जगत से बेड़ा, इनका कर डाला।।ओउम।।

पावन नाम तुम्हारा, जगतारणहारा।
निसिदिन जो नर ध्यावे, कष्ट मिटे सारा।।ओउम।।

करुणासागर! तेरी महिमा है न्यारी।
ज्ञानमुनि गुण गावे, चरणन बलिहारी।।ओउम।।


For all the articles from Mantras and Strotam section – Please click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!