Panch Mata Mandir Jabalpur | पचमठा मंदिर जबलपुर – Madhya Pradesh

दोस्तों हमारे देश में कई प्राचीन मंदिर स्थित है। और लगभग हर प्राचिन मंदिर से कोई ना कोई चमत्कार जुड़ा है। दोसतों ऐसे ही एक मंदिर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है। दोस्तों हम बात कर रहे हैं Panch Mata Mandir Jabalpur, पचमठा मंदिर ( जबलपुर ) की जो की मध्य प्रदेश में स्तिथ है।

दोस्तों Panch Mata Mandir Jabalpur, पचमठा मंदिर ( जबलपुर ) की ख़ास बात यह है की यहाँ मां लक्ष्मी की प्रतिमा दिन में तीन बार रंग बदलती है। जी हाँ यहाँ होता है ये चमत्कार।

Panch Mata Mandir Jabalpur | पचमठा मंदिर जबलपुर  - Madhya Pradesh
Panch Mata Mandir Jabalpur | पचमठा मंदिर जबलपुर  - Madhya Pradesh

सो दोस्तों यह चमत्कारिक मंदिर मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित है। और ये स्थान पचमठा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।

ऐसा कहते हैं कि यह मंदिर देशभर के तांत्रिको के लिए तंत्र साधना का विशेष केंद्र माना जाता है।

इस मंदिर के चारों तरफ श्रीयंत्र की विशेष संरचना बनी हुई है। और जैसा हमने पहले कहा इस मंदिर में स्थित माँ लक्ष्मी की प्रतिमा आज भी दिन में तीन बार रंग बदलती है।

कहाँ है Shri Panch Mata Mandir | श्री पचमठा मंदिर

सो दोस्तों यह अनोखा मंदिर मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित हैं। इस मंदिर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्तिथ है और साथ में अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां भी है।

कहा जाता है की इस मंदिर का निर्माण 1100 साल पहले गोंडवाना शासन में रानी दुर्गावती के विशेष सेवापति रहे दीवान अधार सिंह के नाम से बने अधारताल तालाब में करवाया गया था।

इस मंदिर में अमावस्या की रात्रि को बहुत से भक्त माँ के दर्शन करने आते हैं ।

ऐसा मन जाता है की किसी जमाने में पचमठा मंदिर तांत्रिक साधना के लिए प्रसिद्ध था। कहा जाता था कि परिसर के चारों तरफ श्रीयंत्र की विशेष रचना है।

कहते हैं की इस मंदिर में दिवाली के दिन देशभर से तांत्रिक अपनी तंत्र विद्या का प्रयोग करने आते हैं। 

इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां पर देवी मां की मूर्ति सूरज की किरणें सीढ़ी पड़ती है।

पुजारियों के अनुसार, देवी मां की प्रतिमा दिन में 3 बार रंग बदलती है। यह बड़े आश्चर्य की बात है।

  • सुबह के समय मूर्ति का रंग सफेद,
  • दोपहर के समय पीला और
  • शाम के समय मूर्ति का रंग नीला होता है।
Panch Mata Mandir Jabalpur | पचमठा मंदिर जबलपुर  - Madhya Pradesh

और इसी लिए इस चमत्कार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। त्योहारों के दिनों में इस मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने लायक होती है !!

दिवाली के दिन पर यहाँ पर माँ लक्ष्मी की पूजा खास तौर पे बहुत धूम धाम से होती है। ऐसे में इस दिन पर देवी मां दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं और दीपक जलाते हैं।

शुक्रवार के दिन भी लोग माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए आते हैं। कहा जाता है कि सच्चे मन से 7 शुक्रवार देवी मां के दर्शन करने से मनोकामना पूरी होती है।

मंदिर में हर शुक्रवार विशेष भीड़ रहती है।

कहा जाता है कि सात शुकवार यहॉ पर आकर मां लक्ष्‍मी के दर्शन कर लिये जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

मंदिर के कपाट केवल रात को छोड़ कर हर समय खुले रहते हैं। सिर्फ दीपावली को ऐसा होता है जब पट रात में भी बंद नहीं होते।

Panch Mata Mandir Jabalpur कैसे पहुंचे

दोस्तों अगर आप जबलपुर जा रहे है तो इस मंदिर के दर्शन करने जरूर जाये। जबलपुर पहुंचना बहुत ही आसान है।

  • वायु मार्ग से – जबलपुर एयरपोर्ट से मंदिर की दूरी लगभग 16.2 किमी है। एयरपोर्ट से टैक्सी मिल जाएगी आपको।
  • सड़क मार्ग – सड़क मार्ग से आप आसानी से यहाँ पहुँच सकते हैं।
  • रेल मार्ग – मंदिर से सबसे करीबी रेलवे स्टेशन जबलपुर में ही स्थित है। रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 6.8किमी है।  

You will also like : Hanuman Mandir Connaught Place Delhi – A temple from Mahabharata times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!