Happy Holi 2024 – Happy Holi Wishes in Hindi

सबसे पहले तो हमारे सारे पाठकों को हैप्पी होली ( Happy Holi 2024) . दोस्तों आज मै लेके आयी हूँ आपके लिए होली पे कुछ जानकारी पर साथ में Happy Holi Wishes आपकी की अपनी भाषा हिंदी में !

होली के भिन्न प्रकार

होली देश भर में अलग अलग रूप में मनाई जाती है। जैसे वृन्दावन और उसके आसपास के इलाकों में लठ मार होली मनाई जाती है तो बंगाल में “डोल उत्सव ” के रूप में।

दोस्तों होली रंगों का त्यौहार है। रंग हमारे जिंदगी को जिवंत बनाते हैं। इस साल 2021 में होलिका दहन 28 मार्च को और रंग वाली होली 29 मार्च को है। इस दिन सारा आकाश , सारा संसार रंगो से भर जाता है – जैसे हर तरफ से रंग हमारे जीवन पे दस्तक दे रहा है।

होलिका दहन | Holika Dahan

होलिका दहन ( Holika Dahan ) के दिन पूजा का रिवाज होता है। ये दिन Choti Holi / छोटी होली के रूप में भी जानी जाती है। इस दिन रात को होलिका दहन किया जाता है और पूजा की जाती है।

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है और रात को होलिका जलाई जाती है। मुझे अपना बचपन याद है जब हम लोग कई दिनों पहले से ही होलिका दहन के लिए लकड़ियां इकठ्ठा करना शुरू कर देते थे।

लेकिन यह भी सत्य है की इस कोरोना काल में होली मनाने के लिए कुछ नियम जारी किये गएँ हैं सरकार की तरफ से और हम सब को उनका पालन करना चाहिए। आखिर ये हम सब की सुरक्षा से सम्बंधित है। है न ?

चलिए हमें कमेंट करके बताईये की आप होली का त्यौहार मनाने का प्लान कैसे कर रहे हैं ?

Happy Holi 2024 tips

अगर आप होली अपने घर पे मन रहे हैं तो कुछ मामूली लेकिन महत्वपूर्ण सुझाव आपके लिए जो आप और आपके परिवार की Happy Holi 2024 के लिए !

तो क्यों नहीं। इस बार होली अपने घर में ही खेलें अपने परिवार के साथ। हो सके तो आर्गेनिक ( Organic ) रंग लेके आएं जिनसे सुगंध तो अच्छी आती ही है साथ में ये हमारे स्वास्थ और पर्यावरण के लिए भी ठीक है। सिंथेटिक कलर से बचें !

पिचकारी :

होली हो और पिचकारी न हो यह संभव ही नहीं है और इसलिए कुछ दिन पहले से ही इनके बारे में ऑनलाइन देखना शुरू कर दें। वैसे ऑनलाइन आजकल ढेर सारे ऑप्शन हैं जो आपको पसंद आएंगे। पर फिर भी मन करे तो आस _ पास के दूकान से खरीद के लाएं।

पर हो सके तो एक हफ्ते पहले से ही खरीद लें क्यों की मैंने तो यही पाया है की बच्चे एक हफ्ते पहले से ही उत्सुक होना शुरू कर देते हैं।

अगर आपके पास समय कम है तो यहाँ पे कुछ सुझाव पढ़ सकते हैं – Holi Water Guns – 10 best pichkaari to buy this Holi

मिठाइयाँ

क्या हुआ की हम अपने मोहल्ले या एक बड़े ग्रुप में होली नहीं मना पा रहे हैं। ऐसे वक़्त में अपने परिवार के साथ अपने की हाथों से बानी गुजिया और बेसन की बर्फी का आनंद लीजिये !

संगीत

संगीत किसी भी त्यौहार या पार्टी के जान होती है। छोटे तौर पे ही सही आप अपने परिवार के साथ गाने और संगीत का आनद लीजिये। अपने परिवार के छोटे लाडले बच्चो को DJ बनाके यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपिये। देखिये बच्चे कमाल कर दिखाएंगे !

फोटग्राफी

दोस्तों आज का जमाना सेल्फी का है। फोटोग्राफ्स का है। सो रंग बिरंगे कलर के साथ अपने और अपने परिवार के साथ ढेर सारी फोटो खीचिए और इस तरह से घर के अंदर ही खूब हर्ष और उत्साह के साथ होली मनाये। मेरी तरफ Happy Holi Wishes आपको और आपके परिवार को। Happy Holi 2021!

पेट्स को रंगों से दूर रखें

हाँ एक टिप और। अगर आपके घर में कोई पालतू जानवर है तो हो सके तो उनको रंगों से दूर रखें। वो शायद रंग पसंद न करें और उन्हें इनसे एलर्जी भी सो सकती है।

बच्चों को भी समझाएं की वो बहार स्ट्रीट डॉग्स वैगरह पे रंग ना डालें !

सुरक्षा और सुरक्षित दूरी बनायें रखें

हाँ और करना अभी ख़तम नहीं हुआ है सो अपने सुरक्षा का ख़ास ध्यान दें। जयादा भीड़ से बचें। सामाजिक समारोह में न जाएँ। यह त्यौहार इस साल अपने घर में अपने परिवार के साथ ही मनाएं। सुरक्षित दूरी बनायें रखें और सारे मानदंडों का पालन करें।

सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Holi background / Holi ki kahani / होली की कहानी

रंगों और प्रेम का त्योहार, जिसका नाम है होली, हर साल पूर्णिमा के अगले दिन मार्च के महीने में आता है।

होली की पूर्व संध्या पर, हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाने के लिए होलिका दहन किया जाता है।

हिरण्यकश्यप एक दुष्ट राजा था। उसके पास विशेष शक्तियाँ थीं जो उसे लगभग अजेय बनाती थीं और वह चाहता था कि उसके राज्य में हर कोई उसकी पूजा करे।

वह इतना शक्तिशाली था कि खुद को भगवान समझने लगा और जिसने भी उसकी अवज्ञा की उसे दंड दिया या मार दिया।

हिरण्यकश्यप का एक पुत्र था जिसका नाम प्रह्लाद था। प्रहलाद ने अपने पिता की अवज्ञा की और उनके बजाय विष्णु भगवान की पूजा की, इसलिए हिरण्यकश्यपु अपने ही पुत्र को मारने की योजना बनाई।

हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को प्रहलाद को मारने में मदद करने के लिए कहा। होलिका के पास एक विशेष शक्ति थी जो उसे आग से बचाती थी। इसलिए उसने प्रहलाद को आग में झोंकने की योजना बनाई।

वो प्रहलाद को लेके आग में बैठ गयी। लेकिन क्योंकि वह अपनी शक्तियों का उपयोग बुराई के लिए कर रही था, योजना विफल हो गई। भगवान विष्णु ने प्रहलाद को बचा लिया।

और इसी लिए होलिका दहन की परंपरा है !


Happy Holi Wishes in Hindi

होली विश्व का सबसे रंगीन त्योहार है, यह प्रेम और एकता का त्योहार है। इस अवसर पर, बड़ी संख्या में लोग हैप्पी होली विश के नवीनतम संग्रह की खोज करते हैं।

यदि आप अपने दोस्तों को हैप्पी होली विशेज इमेजेज भेजने की इच्छा खोज रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं।

आप किसी भी तरीके जैसे व्हाट्सअप फेसबुक आदि का चयन कर सकते हैं और उन्हें अपने सभी दोस्तों को होली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Happy Holi Wishes हिंदी में

“आपका दिन होली के रंगो की तरह चमकदार हो और आपका जीवन हमेशा रंगो से भरा रहे .” Happy Holi Messages in Hindi

“आपका मन हमेशा ख़ुशी और सकरात्मक विचारों से भरा रहे ” – Happy Holi

“इस होली पर रंगों के साथ अपने प्यार का इजहार करें और प्यार के रंगों से अपने प्यार को रंगीन बनाएं.” होली की हार्दिक सुभकामनाएँ

होली है है भाई होली है । रंगों के त्योहार के साथ अपनी चिंताओं को दूर करें – हैप्पी होली

“इस शुभ अवसर पर आपको अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं । भगवान होली के शुभ अवसर पर आप पर अपनी कृपा बरसाएं।.” ― Happy Holi

आज की होली में आपके सब सुख दर्द जल जाए और कल की रंगपंचमी के सारे रंग आपके जीवन में खुशियों से भर जाए। “ happy holi

होलिका दहन क साथ बीते पूरे वर्ष की सारी कड़वी यादों, अनुभवों और दु:खों को जलाकर आने वाले नववर्ष में प्रेम, उल्लास, आनंद, उमंग और भाईचारे के साथ जीवन व्यतीत करें। – Happy Holi

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार, वृन्दाबन की सुगंध ,बरसाने की फुहार !
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार, मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !!

Happy Holi Wishes in english

“Wishing you and your family a fabulous Holi. May the festival bring excitement in your life.” ― Wish you a very Happy Holi

“May the colors of Holi make your life as colorful and happy as they are.” ― Wish you a very Happy Holi

“Bright colors, water balloons, lavish gujiyas, and melodious songs are the ingredients of perfect Holi.” Wish you a very happy and wonderful Holi

“The colors we play with touch not only our face but our heart too, by making us filled with happiness and joy. Happy Holi”

“Wishing You A Colorful Day A Colorful Life.”

“Holi is an apt time to celebrate the colors of our beautiful relationship. Happy Holi”

“Wishing you good health and prosperity. May God shower his blessings on you on the auspicious occasion of Holi.” ― Happy Holi

“With the hope that your life is framed with all the colors of rainbow making your life happy, I am sending out the happiest colors to you. Happy Holi

Make merry with colors on Holi and the rest of the days with the colors of love. Happy Holi”

It’s the time to unwind, de-stress and to make a bond with sweets, thandai and colors. Happy Holi”

जोगीरा लोक गीत – Jogira Lok Geet

जोगीरा लोक गीत काफी प्रसिद्ध है खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश। वैसे यह एक समूह में गाया जाने वाला लोक संगीत है जिसमे सवाल और जवाब होता है। जैसे एक समूह सवाल करता है दूसरा जवाब देता है

काहे खातिर राजा रूसे काहे खातिर रानी।
काहे खातिर बकुला रूसे कइलें ढबरी पानी॥ जोगीरा सररर….
राज खातिर राजा रूसे सेज खातिर रानी।
मछरी खातिर बकुला रूसे कइलें ढबरी पानी॥ जोगीरा सररर….

केकरे हाथे ढोलक सोहै, केकरे हाथ मंजीरा।
केकरे हाथ कनक पिचकारी, केकरे हाथ अबीरा॥
राम के हाथे ढोलक सोहै, लछिमन हाथ मंजीरा।
भरत के हाथ कनक पिचकारी, शत्रुघन हाथ अबीरा॥


ब्रजभाषा लोकगीत – होली लोक गीत ( Brajbhasha Lok Geet – Holi Lok Geet)

अरी पकड़ौ री ब्रजनारअरी पकड़ौ री ब्रजनार,
कन्हैया होरी खेलन आयो है,
होरी खेलन आयो है, होरी खेलन आयो है, अरी पकड़ौ री

संग में हैं उत्पाती बाल,
ऐंठ के चले अदा की चाल,
हाथ पिचकारी फेंट गुलाल
कमोरी, कमोरी रंगन की भर लायो है, अरी पकड़ौ री

डारो मुख ऊपर रंग आज,
एक भी सखा जाय नहीं भाज,
लाज को होरी में क्या काज,
बड़े भागन से, बड़े भागन से फागुन आयो है, अरी पकड़ौ री

दई आज्ञा वृषभानु-दुलारी,
सब मिल पकड़ो कृष्ण मुरारी,
सखिन सब हल्ला खूब मचायो है, अरी पकड़ौ री

पीताम्बर मुरली लई छिनाय,
श्याम को गोपी भेस बनाय,
राधा-रानी मन्द-मन्द मुसकाय,
श्याम को घूँघट मार नचायो है, अरी पकड़ौ री


कान्हा तुझे ही बुलाय गई कान्हा तुझे ही बुलाय गई नथ वाली, कान्हा तोहे ही ।
मुझे काहे को बुलाय गई नथ वाली, मोहे काहे को ?
होली खेलन को बुलाय गई नथ वाली, होली खेलन को ।

उस नथ वाली का रूप बताय दे,
बड़े–बड़े नैना कजरा वाली, कान्हा तोहे ही ।

उस नथ वाली का रंग बताय दे,
गोरा-गोरा रंग चटक साड़ी, कान्हा तोहे ही ।

उस नथ वाली का गाँव बताय दे,
बरसाना गाँव बताय गई, कान्हा तोहे ही ।
उस नथ वाली का नाम बताय दे,
राधा नाम बताय गई, कान्हा तोहे ही ।
कान्हा तुझे ही बुलाय गई नथ वाली, कान्हा तोहे ही ।


कान्हा पिचकारी मत मार कान्हा पिचकारी मत मार, चूनर रंग-बिरंगी होय ।

चूनर नई हमारी प्यारे
हे मनमोहन बंसी वारे
इतनी सुन ले नन्द-दुलारे
पूछेगी वह सास हमारी, कहाँ से लीनी भिगोय ॥ कान्हा पिचकारी

सबका ढंग हुआ मतवाला
दुखदाई त्योहार निराला
हा-हा करतीं हम ब्रजबाला
राह हमारी अब न रोक रे मैं समझाऊँ तोय ॥ कान्हा पिचकारी

मार दीनी रंग की पिचकारी
हँस-हँस कर रसिया बनवारी
भीग गईं सारी ब्रजनारी
राधा ने हरि का पीतांबर खींचा मद में खोय ॥ कान्हा पिचकारी –


चैत महिनवा पिया परदेस मेंचै त महिनवा पिया परदेस में,
जियरा में हूक उठे मोरे रामा, चैत महिनवा।
को बिन सूनी लागे, अंबुआ की डारी,
को बिन सूनों, जियरा हो रामा, चैत महिनवा।
कोयल बिन सूनी, अंबुआ की डारी,
पी बिन सूनों, जियरा हो रामा, चैत महिनवा।
को बिन सूनो लागे, गेंदा को फुलवा,
को बिन सूनों, जियरा हो रामा, चैत महिनवा।
भौंरा बिन सूनो, गेंदा को फुलवा,
पी बिन सूनों, जियरा हो रामा, चैत महिनवा।


जमुना तट श्याम खेलत होरीजमुना तट श्याम खेलत होरी, जमुना तट।

केसर कुमकुम कुसुम सजावत
ग्वाल पुकारत, होरी है होरी, जमुना तट।
खेलन आयो होरी बरजोरी,
अबीर गुलाल लिए झोरी, जमुना तट।
अबीर गुलाल मल्यो मुख मोरे,
पकरि बाँह मोरी झकझोरी, जमुना तट।
दौड़ि दौड़ि पिचकारी चलावत,
कर दीनी मोहे सरबोरी, जमुना तट।

जमुना तट श्याम, खेलत होरी, जमुना तट।


सारांश

होली केवल रंगों और मिठाइयों की ही नहीं होती। यह हमें कृष्ण और राधा के दिव्य और शाश्वत प्रेम की याद दिलाता है। यह हमें एक तरीके से नरसिम्हा , प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की भी याद दिलाता है, और इस प्रकार यह तथ्य बताता है कि बुराई पे हमेशा अच्छाई की ही जीत होती है !यह वो त्यौहार है जिसका इंतज़ार हम पूरे साल करते हैं।

एक बार फिर से आप सब को मेरी तरफ से Happy Holi Wishes. आप सबको Happy Holi 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!