Raghuvar Ji ki Aarti – रघुवर जी की आरती
सिया रघुवर जी की आरती ,
शुभ आरती कीजै।
शीश मुकुट काने कुंडल सोहे -२
राम लखन सिया जानकी, शुभ आरती कीजै।
सिया रघुवर जी की आरती ,
शुभ आरती कीजै।
मोर मुकुट माथे पर सोहे -२
राधा सहित घनश्याम की, शुभ आरती कीजै।
सिया रघुवर जी की आरती
शुभ आरती कीजै।
अक्षत चंदन घी की बाती -२
उमा सहित महादेव की, शुभ आरती कीजै।
सिया रघुवर जी की आरती
शुभ आरती कीजै।
मम दुख हरणी मंगल करणी-२
आरती लक्ष्मी गणेश की, शुभ आरती कीजै।
सिया रघुवर जी की आरती
शुभ आरती कीजै।
अलख निरंजन असुर निकन्दन-२
अंजनि लला हनुमान की, शुभ आरती कीजै।
सिया रघुवर जी की आरती
शुभ आरती कीजै।
माता पिता गुरुदेव की, शुभ आरती कीजै।
सिया रघुवर जी की आरती
शुभ आरती कीजै।